1 या 2 फरवरी कब है माघ पूर्णिमा? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त
माघ पूर्णिमा 2026 का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, जिसे माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। यह माघ स्नान का अंतिम दिन होता है, जिसमें दान, जाप और पुण्य कर्म का महत्व है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस वर्ष यह 1 फरवरी को मनाई जाएगी, जिसमें रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति योग और आयुष्मान योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं।