1 या 2 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
दशहरा 2025, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जब भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस दिन रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। इस बार रवि योग और सुकर्म योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। दशहरा एक अबूझ मुहूर्त है, जिसमें शुभ कार्य किए जा सकते हैं। पूर्वी भारत में इसे दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है।