1 या 2 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानें विजयादशमी की सही तिथि, रावण दहन का शुभ मुहूर्त
दशहरा 2025, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाएगा, जो 1 अक्टूबर को दोपहर 2:19 बजे शुरू होकर 2 अक्टूबर को दोपहर 12:32 बजे समाप्त होगी। इस वर्ष, रावण दहन 2 अक्टूबर को होगा। यह पर्व सत्य की जीत का प्रतीक है, जब भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस दिन रामलीला का आयोजन होता है और रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है।