पंजाब के पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, 12 पन्नों का लिखा सुसाइड नोट
अमर सिंह चहल 2015 के फरीदकोट गोलीकांड मामले में आरोपी थे। पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने 2023 में इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल सहित कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें चहल का नाम भी शामिल था।