दिल्ली NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में घना कोहरा, शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी दी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम चुनौतीपूर्ण रहेगा। दिल्ली में कोहरा और तापमान 7-23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी है, जबकि राजस्थान में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलेंगी। 1 जनवरी को हल्की बारिश से ठंड और बढ़ सकती है।