क्या लाडवा में चुनाव जीत पाएंगे नायब सिंह सैनी? जानिए किन चुनौतियों का सामना कर रहे CM
हरियाणा के लाडवा विधानसभा सीट पर बीजेपी के नायब सिंह सैनी और कांग्रेस के मेवा सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है। सैनी के पक्ष में सैनी और ओबीसी वोट हैं, जबकि मेवा सिंह को जाट और किसान वोट मिलने की उम्मीद है। बसपा-इनेलो गठबंधन की सपना बड़शामी और निर्दलीय संदीप गर्ग भी चुनौती दे रहे हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी को 12,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।