सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होने के बाद क्या करते हैं CJI? किन चीजों पर रहता है बैन
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ रविवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी जगह जस्टिस संजीव खन्ना लेंगे। सेवानिवृत्ति के बाद, सीजेआई मध्यस्थ, आयोगों के अध्यक्ष, कानून के प्रोफेसर या संवैधानिक भूमिकाओं में काम कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें किसी भी अदालत में वकालत करने से प्रतिबंधित किया जाता है।