भारतीय हॉकी ने खोया एक और सितारा, केरल के पहले ओलंपिक पदक विजेता मनुएल फ्रेडरिक का निधन
भारतीय हॉकी के दिग्गज गोलकीपर मैनुएल फ्रेडरिक का 78 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हो गया। 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य फ्रेडरिक पिछले 10 महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे और डिप्रेशन से भी पीड़ित थे। वह केरल से ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्हें 2019 में मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर खेल जगत में शोक की लहर है।
 
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
 