क्या चीनी की जगह गुड़ खाने से शुगर कंट्रोल होगा? क्या Jaggery से बढ़ता है HbA1c?
डायबिटीज में ब्लड शुगर को नियंत्रित करना ज़रूरी है। एक महिला ने चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया, लेकिन शुगर बढ़ती रही। गुड़ में भी चीनी की तरह सुक्रोज होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी उच्च होता है, जिससे ब्लड शुगर तेज़ी से बढ़ता है। गुड़ का ज़्यादा सेवन HbA1c बढ़ाता है, इंसुलिन प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, और फैटी लिवर का खतरा भी बढ़ाता है।