पेट खराब रहता है और आंतों में मल जमा रहता है, गर्म पानी में इस तेल को मिलाकर पिएं
खराब खानपान, तनाव और निष्क्रिय जीवनशैली पाचन को बिगाड़ सकती है, जिससे कब्ज हो सकता है। फाइबर की कमी, कम पानी पीना, और जंक फूड कब्ज के मुख्य कारण हैं। वैद्य जगदीश सुमन के अनुसार, कब्ज से राहत पाने के लिए अरंडी के तेल का सेवन फायदेमंद हो सकता है। गर्म पानी में 2-4 चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से आंतों की सफाई होती है। हालांकि, अधिक मात्रा में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है।