हेल्दी गट की कुंजी है सेब, रोज इन 4 तरह से करें सेवन, पेट से लेकर आंत की सूजन होगी कंट्रोल
सेब स्वास्थ्य के लिए अमृत फल है, खासकर कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए। इसमें मौजूद फाइबर मल को नरम करता है और आंतों की गति को बढ़ाता है। सेब में पेक्टिन प्रीबायोटिक की तरह काम करता है, जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। सेब को छिलके के साथ खाने से अधिक फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। इसे बेक या स्मूदी के रूप में भी लिया जा सकता है। सेब का जूस भी फायदेमंद है, लेकिन अतिरिक्त चीनी वाले जूस से बचें।