7 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तर
दिल्ली सरकार ने 7 अक्टूबर को महार्षि वाल्मीकि जयंती पर सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने की घोषणा की है। इस अवसर पर राजधानी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल होंगी।