One Night Stand का गाना `दो पैग मार’ पहले से हिट हो चुका है और लगता है कि आखिर में भी हिट नाम की चीज वही रहेगी। फिल्म पूरी तरह से सनी लियोनी पर टिकी हुई है। साथ ही फिल्म में यह भी देखने को मिला है कि लियोनी धीरे-धीरे अपने अभिनय में सुधार कर रही हैं। एक वक्त था जब लोग सिर्फ उनकी फिल्में केवल उनके ग्लेमर की वजह से देखते थे। अब भी ऐसे ही लोगों की तादाद अधिक है। शायद कुछ वक्त के बाद उनके अभिनय के भी मुरीद हो जाएं। हालांकि, अभी वह दिन दूर है।
फिल्म एक रात की कहानी पर आधारित है। सेलीना (सनी लियोनी) और उर्विल ( तनुज वीरवानी) सिर्फ एक रात के लिए मिलते हैं। दोनों की मुलाकात एक पब में होती है। दोनों के बीच एक रिश्ता बनता है और फिर दोनों अलग हो जाते हैं। लेकिन क्या अलग होना इतना आसान होता है? उर्विल तो शादीशुदा है और इस एक रात के वाकए की वजह से उसके जीवन में तूफान खड़ा हो जाता है। सेलिना की याद उसे हमेशा सताती रहती है और वे शराब में धुत रहना शुरू कर देता है। पत्नी सिमरन (न्यारा बनर्जी) से उसके रिश्ते में भूचाल आना शुरू हो जाता है। उर्विल फिर से सेलीना को पाने की कोशिश में लग जाता है। क्या वो कामयाब होगा ? इसी रहस्य पर फिल्म टिकी हुई है।
फिल्म युवा वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिल्म बनाते वक्त पारिवारिकता का ध्यान नहीं रखा गया है। पटकथा भी ढीली है और आईडिया में भी नयापन नहीं है। निर्देशक ने इसका खयाल नहीं के बराबर किया है कि किस चरित्र के मूड को कितना दिखाएं कि दर्शक को उससे सहानुभूति मिले। क्षण भर में उदासी और पल भर में मस्ती का आलम है। यह कुछ जमता नजर नहीं आया।
निर्देशक-जैस्मीन डिसूजा
कलाकार- सनी लियोनी, तनुज वीरवानी, न्यारा बनर्जी

