Namaste England Movie Review and Rating: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अर्जुन कपूर ने परम और परिणीति चोपड़ा ने जसमीत का किरदार अदा किया है। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में जसमीत और परम की प्रेम कहानी को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। फिल्म की कहानी पंजाबी पृष्ठभूमि पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक फिल्म को लेकर खासा उत्साहित थे।
फिल्म की कहानी की बात करें तो जसमीत और परम एक खुशहाल पंजाबी कपल हैं। लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच चीजें धीरे-धीरे बदलने लगती हैं। दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाते हैं। फिल्म में पति-पत्नी के बीच होने वाली खट्टी-मीठी तरकरार को बखूबी दिखाया गया है। एकदिन जसमीत (परिणीति) शादी-शुदा जिंदगी से परेशान होकर एक दिन इंग्लैंड जाने का फैसला लेती है। जसमीत के जिंदगी से दूर जाने के बाद उसे उसकी अहमियत पता चलती है। रह-रहकर परम को जसमीत की याद सताती है। परम जसमीत को वापस लाने के लिए लंदन जाने का फैसला लेता है।
परम की लाख कोशिशों को बावजदू भी जसमीन उसके साथ वापस पंजाब आने से इंकार कर देती है। इस दौरान ऐसे कई वाकये होते हैं जो आपको हंसाते भी हैं और भावुक भी कर देते हैं। फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपए के आसपास का बताया जाता है। फिल्म एंटरटेनमेंट और इमोशन्स से भरपूर है।
