क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म एम.एस.धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी आज पर्दे पर आ गई है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी के रोल में हैं। सुशांत के साथ इस फिल्म में दिशा पटानी, कियारा अडवाणी और अनुपम खेर भी हैं। इस फिल्म को व्यूअर्स के पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। यह फिल्म धोनी की बायोपिक है जिसमें भारतीय क्रिकेटर धोनी की जिंदगी के अहम पड़ाव और कुछ अनकही बातें दिखाई गई हैं। इस फिल्म के डायलॉग्स के अलावा इसकी कहानी और स्क्रीन प्ले सभी इसके डायरेक्टर नीरज पांडेय ने दिलीप झा के साथ मिलकर लिखा है। अरुण पांडे ने फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

ऑडियंस का कहना है कि फिल्म में धोनी को स्कूल के दिनों में गोल कीपर दिखाया गया है। इसके बाद फुटबॉल से उन्हें क्रिकेट की तरफ बढ़ते दिखाया है और फिल्म के फर्स्ट हाफ में वह डिस्ट्रिक्ट लेवल के प्लेयर बन जाते हैं। फिल्म के सेकेंड हाफ में एक फुल टाइम क्रिकेटर के तौर पर धोनी का सफर दिखाया है। इस दौरान उनकी जिंदगी में आए उतार चढ़ाव। टीम के साथ उनकी बॉन्डिंग, लव लाइफ को दिखाया है। फिल्म थोड़ी लंबी है और कुछ टुकड़ों में खींची हुई भी लग रही है। भले ही फिल्म का नेरेशन थोड़ा स्लो है लेकिन फिल्म एंटरटेनिंग है। ऐसा फिल्म देखकर आए लोगों का कहना है।

एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी रिव्यू:देखें वीडियो

[jwplayer gsn5RMCF-gkfBj45V]

[jwplayer c59gXXEq-gkfBj45V]

उनका कहना है कि फिल्म स्क्रीन प्ले काफी इंटरस्टिंग और इंस्पायरिंग है। फिल्म शुरुआत से लेकर आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती है। धोनी के रोल में सुशांत सिंह राजपूत ने बेहतरीन काम किया है। उनके साथ फिल्म की दूसरी कास्ट दिशा पटानी, कियारा अडवाणी, भूमिका चावला, राजेश शर्मा, हैरी तंगरी ने भी अपने रोल को बखूबी निभाया है।

नीरज पांडे ने ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी के परिवार से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात को फिल्म में उतारने की कोशिश की है। फिल्म में कोशिश की गई है कि दर्शक धोनी की जिंदगी को बेहद करीब से देख सकें। सुशांत सिंह ने भी धोनी के किरदार में पूरी तरह ढल जाने के लिए बहुत मेहनत की जिसकी न सिर्फ डायरेक्टर ने बल्कि धोनी ने भी तारीफ की। फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का किरदार निभा रहीं कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अनुपम खेर के साथ दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। यह तस्वीर फिल्म के शूटिंग के दौरान की है।बता दें कि कियारा ने शादी के सीन के लिए जो जोड़ा और गहने पहने वह ठीक वैसे ही थे जैसे साक्षी धोनी ने अपनी शादी में पहने थे।

Watch M.S.Dhoni:The untold story trailer here