इस हफ्ते यान बुधवार 18 अक्टूबर को तमिल फिल्म ‘मिरसाल’ रिलीज हुई है। विजय सामंथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं इस फिल्म में विजय ट्रिपल रोल में दिखाई दे रहे हैं। विजय के साथ फिल्म में नित्या मेनन और काजल अग्रवाल भी हैं। फिल्म के डायरेक्टर अटली हैं जिसे के वी विजेंद्र प्रसाद, एस रमना गिरीवसन ने लिखा है। वहीं ए आर रहमान ने संगीत दिया है।
फिल्म की कहानी भारत में मेडिकल इंमडस्ट्री में हो ही कालाबाजारी के ऊपर है। मेडिकल इंडस्ट्री में करप्शन होने के चलते फिल्म में कई तरह के गोरखधंधों को उजागर किया गया है। फिल्म में विजय कभी डॉक्टर कभी मेजीशियन तो कभी गांव में लीडर बने नजर आएंगे। फिल्म के अंदर विजय स्टंट और मेजिक ट्रिक्स भी करते हुए भी दिखाई देंगे। बता दें कि विजय ने इस फिल्म में बिना बॉडी डबल के शूट किया था।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक फिल्म की रिलीज को लेकर पहले कुछ बाधाएं आ रही थीं वहीं ‘द एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया’ ने अब फिल्म को एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म में विजय अपने एक्शन सीन खुद ही करते नजर आ रहे हैं वहीं वह पर्दे प र मैजिक भी दिखाते दिख रहे हैं।
मिरसाल मूवी कास्ट: विजय सामंथ, नित्या मेनन और काजल अग्रवाल
मिरसाल मूवी डायरेक्टर: अटली
