Raaz Reboot movie cast: Emran hasmi, Gaurav Arora, Kirti Kharbanda
Raaz Reboot director: Vikram Bhatt
इमारन हाशमी की राज रीबूट के साथ पर्दे पर मिस्ट्री और डार्क थ्रिल की वापसी हो रही है। राज सीरीज की इस चौथी फिल्म में इमरान हाशमी के साथ गौरव अरोड़ा और कीर्ती खरबंदा हैं। विक्रम भट्ट ने इस हॉरर फिल्म के लिए विदेश के घने जंगलों को चुना है। केवल यह लोकेशन रही जो वाकई काफी डरावनी रही। बाकी तो फिल्म की स्क्रिप्ट और कास्ट पर निर्भर करता है कि वह ऑडियंस को कितना डरा पाती है। यह फिल्म कई जगह पर फंबल करती नजर आई है।
फिल्म की कहानी की वही पुरानी है। एक कपल (गौरव और कीर्ती) रोमानिया में एक घर में शिफ्ट होते हैं। इस घर में पहले से ही कोई आत्मा रह रही होती है। इस घर में शिफ्ट हुआ ये कपल यहां से निकल नहीं सकता। इन हालातों में इमरान हाशमी की एंट्री होती है। कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस कीर्ती ने राज रीबूट के साथ हिंदी फिल्मों में शुरुआत की है। उनकी परफॉर्मेंस की बात करें तो वह काफी अच्छी रही। गौरव अरोड़ा ने भी अच्छी एक्टिंग की। फिल्म में इमरान हाशमी एक विलेन के किरदार में हैं उनके रोल को आप एक्सटेंडेड कैमियो रोल कह सकते हैं। फिल्म में उनका हिस्सा फिल्म की मेजर अट्रैक्शन है। यह फिल्म देखकर आए लोगों का कहना है।
भट्ट कैंप की दूसरी फिल्मों की तरह फिल्म का म्यूजिक बहतरीन है। कई गाने ऐसे हैं तो आपके जुबान पर चढ़ जाएंगे। राज सीरीज कि पिछली फिल्मों में रोमांस औऱ हॉरर को मिक्स करके दिखाने की कोशिश की गई है। ताकि इससे कुछ फायदा कमाया जा सके।
बता दें कि आने वाली फिल्म राज रीबूट से पहले ‘राज’ सीरीज़ की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इस सीरीज की सबसे पहली फिल्म ‘राज’ साल 2002 में आई थी। इसमें बिपाशा बसु और डीनो मौर्या ने साथ काम किया था। इसके बाद साल 2009 में आई ‘राज: द मिस्ट्री कॉन्टिन्यूज़’, जिसमें कंगना रनौत, इमरान हाशमी और अध्ययन सुमन लीड रोल में थे। फिर साल 2012 में आई ‘राज 3’, जिसमें एक बार फिर बिपाशा बसु आईं और उनके साथ ईशा गुप्ता और इमरान हाशमी लीड रोल में दिखे। इनमें सबसे सफल पहली फिल्म ‘राज’ रही। अब विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनीं ‘राज रीबूट’ आपके अंदर खौफ पैदा करने के लिए बिल्कुल तैयार है। बता दें कि इमरान इससे पहले क्रिकेटर अजहरुद्दीन पर बनी फिल्म अजहर में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ प्राची देसाई और नरगिस फाखरी थे।
[jwplayer tvucfI5p]
[jwplayer XMq4sFQM]

