Emotional Zodiac Signs: हर इंसान का स्वभाव अलग होता है। कोई हंसमुख, कोई गुस्सैल तो कोई गंभीर होता है। ज्योतिष की माने तो किसी भी व्यक्ति के स्वभाव पर ग्रह-नक्षत्रों और राशियों का प्रभाव पड़ता है। किसी भी व्यक्ति की राशि देखकर उसके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। यहां आप जानेंगे उन 4 राशियों के बारे में जिसमें जन्मे जातक काफी ज्यादा भावुक होते हैं। अगर एक बार इनके दिल से कोई उतर गया तो ये उससे अपना रिलेशन खत्म करने में जरा सी भी देरी नहीं लगाते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले लोग हर चीज पर बहुत ही गहराई से सोचते हैं। ये छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हो जाते हैं। ये काफी इमोशनल होते हैं जिस कारण ये कई बार दुखी हो जाते हैं। अपने चाहने वालों के लिए ये कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन अगर इनका एक बार दिल टूट गया तो ये भावुकता में आकर अपना रिलेशन खत्म करने में जरा सी भी देरी नहीं लगाते हैं। भले ही बाद में इन्हें पछताना ही क्यों न पड़े।

कन्या राशि: इस राशि के लोग भी काफी भावुक होते हैं। इन्हें जरा सी भी बात सुई की तरह चुभ जाती है। मजाक की बात भी ये कब दिल पर लगा लें इस बात का पता ही नहीं चल पाता। इसीलिए अगर इस राशि का आपका कोई दोस्त या चाहने वाला है तो आप किसी भी बात को सोच-समझकर ही करें तो अच्छा रहेगा। मिथुन राशि में शुक्र ग्रह का प्रवेश; 5 राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग अति भावुक होते हैं। ये लोग भावुकता में आकर कई बार गलत निर्णय भी ले लेते हैं। इन्हें कोई भी बात बहुत जल्दी दिल पर लग जाती है और फिर से अंदर ही अंदर परेशान होने लगते हैं। इनकी आंखों में पानी बहुत जल्दी आ जाता है। ये इस हद तक इमोशनल होते हैं कि ये किसी से भी अपना रिलेशन खत्म करने में देरी नहीं लगाते। चंद्र ग्रहण के बाद अब लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, जानिए ये ग्रहण कब और कहां देगा दिखाई

मीन राशि: मीन राशि के लोग अत्याधिक संवेदनशील होते हैं क्योंकि ये हर किसी की बहुत परवाह करते हैं। ये अपने चाहने वालों से कई उम्मीदें भी लगा बैठते हैं। अगर इनकी उम्मीदों पर कोई खरा न उतरे तो ये उससे अपना रिश्ता तोड़ देते है। सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई देने का क्या होता है अर्थ, जानिए