Shani Favourite Zodiac Sign: ज्योतिष अनुसार कुंडली में अगर शनि कमजोर है तो जातक को हर कार्य में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर शनि मजबूत है तो ये व्यक्ति को रंक से राजा भी बना देता है। इसलिए लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लाखों प्रयास करते हैं। शनि न्याय के देवता माने जाते हैं जो लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यहां हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर शनि की विशेष कृपा रहती है…

तुला राशि: ये शनि देव की सबसे प्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक काफी ईमानदारी होते हैं। शनि की विशेष कृपा रहने के कारण ये जातक मेहनत करने अपनी लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं। बार-बार असफलता का सामना करने पर भी ये हार नहीं मानते हैं और निरंतर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास में लगे रहते हैं। इस राशि के लोगों को शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। घर के खाने में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल करने से शनिवार को बचना चाहिए।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह खुद शनि हैं। जिस कारण इन जातकों पर शनि की विशेष कृपा बनी रहती है। इस राशि के लोग बड़े ही सरल और शांत स्वभाव के होते हैं और काफी ईमानदार भी होते हैं। ये अत्यधिक परिश्रमी एवं आत्मविश्वासी होते हैं। इनमें कार्यकुशलता, गंभीरता, साधना, चतुराई, प्रधान व्यक्तित्व आदि विशेष गुण होते हैं। इन राशि के लोगों को हमेशा शनि की उपासना करनी चाहिए। मेहनती, दयालु और विजय के अभिलाषी होते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग, कंगना रनौत का भी यही है नक्षत्र

मकर राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह भी शनि होता है। शनि देव की विशेष कृपा रहने के कारण ये लोग कठिन परिश्रम करके अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं। शनि देव इन्हें जीवन में तमाम तरह के सुख प्रदान करते हैं। ये लोग अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए। मांस-मदिरा के सेवन से बचना चाहिए। धन के मामले में इन 5 राशि वाले लोग होते हैं बेहद लकी, सदैव रहती है मां लक्ष्मी की कृपा