Love Astrology Of Zodiac Sign: ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं। इन राशियों के कोई न कोई स्वामी ग्रह भी होते हैं। इन्हीं ग्रहों के प्रभाव से ये जाना जाता है कि किस राशि का व्यक्ति कैसा होगा। उसकी स्वास्थ्य, करियर, पारिवारिक और लव लाइफ कैसी होगी। तो आइये जानते हैं कि किन राशि वालों के प्रेम संबंधों में बनी रहती है टकरार और लाइफ में इन्हें कितनी बार हो जाता है प्यार…

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक प्यार के मामले में काफी संवेदनशील होते हैं। सुंदरता इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है। ये खूबसूरत लोगों को देखकर उनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। यदि किसी कारण वश ये अपने लव पार्टनर से अलग हो भी जाएं तो जीवन में आगे बढ़ने में ये जरा सी भी देरी नहीं करते। इन्हें अपने पूरे जीवन में लगभग 4 बार प्रेम होने की संभावना होती है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक काफी मिलनसार और गुस्से वाले भी होते हैं। इनके दोस्तों की संख्या अधिक होती है। इनके लव रिलेशन स्थायी नहीं रहते। किसी न किसी कारण इनका अपने प्रेमी से झगड़ा होकर संबंध टूट जाता है। थोड़े समय के लिए ये काफी निराश होते हैं लेकिन फिर आगे बढ़ने की सोचते हैं। इस राशि के जातकों को लाइफ में कई बार प्रेम होने की संभावना रहती है। Sun Transit May 2021: सूर्य का वृषभ राशि में गोचर 4 राशि वालों को देगा जबरदस्त लाभ

तुला राशि: तुला राशि के जातक अपने लव पार्टनर के प्रति बड़े ही समर्पित व ईमानदार होते हैं। इन्हें धोखा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं आता। इनके कई रिलेशन बनते बिगड़ते रहते हैं। लाइफ में इन्हें कई बार प्रेम होने की संभावना रहती है। व्यवहारिक होने के कारण लोग इनकी तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन 2 राशि के जातक हो जाएं सतर्क, जल्द आप पर शुरू होगी शनि की ढैय्या

धनु राशि: इस राशि के जातक काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। ये अपने संबंध में पूरी ईमानदारी के साथ रहते हैं। परंतु किसी कारणवश एक बार ये संबंध से बाहर निकल जाए तो दोबारा नए संबंध बनाने में ये जरा सा भी विचार नहीं करते। इन्हें भी अपनी लाइफ में लगभग चार बार प्रेम तक हो ही जाता है। इन बर्थ डेट वालों के एक से अधिक प्रेम संबंध होने के रहते हैं चांस, इस एक चीज में ये नहीं कर सकते कॉम्प्रोमाइज

वृश्चिक राशि: वैसे तो इस राशि के जातकों में बहुत ही प्रेम होता है। परंतु ये थोड़े स्वार्थी होते हैं जिसके चलते इनके साथी इनसे परेशान होते हैं। बात इनके प्रेम संबंध की करें तो इन्हें जीवन में दो बार प्रेम हो सकता है।