Zodiac Sign Astrology: राशियां किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में बहुत कुछ बता देती हैं। कहते हैं कि राशि से काफी कुछ जाना जा सकता है। हर राशि में कुछ न कुछ गुण और दोष होते हैं। यहां हम बात करेंगे उन राशियों की जिसमें जन्मीं लड़कियां अपने पति या बॉयफ्रेंड पर हावी रहती हैं। इनसे जीत पाना लगभग असंभव होता है। चेक करें कि कहीं आपकी महिला दोस्त की ये राशि तो नहीं…
मेष: इस राशि के लोग काफी साहसी और गुस्सैल माने जाते हैं। इसलिए इस राशि की लड़कियों में भी गुस्सा और साहस देखने को मिलता है। ये लोग अपने आगे किसी की नहीं चलने देते। इनकी नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है। इस राशि की लड़कियां अच्छी जीवनसाथी साबित होती हैं लेकिन ये अपने आगे किसी की नहीं चलने देतीं। अगर एक बार इन्होंने किसी चीज की ठान ली तो ये किसी की नहीं सुनती। इस राशि की लड़कियां बहुत जिम्मेदार होती हैं लेकिन इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है। हालांकि इनका गुस्सा जल्दी ही उतर भी जाता है।
कर्क: इस राशि की लड़कियां काफी गुणवान और भावनात्मक भी होती हैं। ये पूरी ईमानदारी से अपना रिश्ता निभाती हैं। अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं। कहा जाता है कि इस राशि की लड़कियों के आगे इनके पार्टनर की बिल्कुल भी नहीं चल पाती। ये चाहती हैं कि इनकी बातों पर सब अमल करें। इन्हें अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना पसंद होता है। शनि के प्रभाव से कर्म प्रधान होते हैं इन जन्म तारीख वाले लोग, कड़ी मेहनत से पा लेते हैं सफलता
सिंह: इस राशि की लड़कियां सबसे ज्यादा गुस्से वाली मानी जाती हैं। इनके पार्टनर की इनके आगे नहीं चल पाती। ये अपने जीवनसाथी पर सदैव भारी ही पड़ती हैं। ये गुस्से में बेहद ही विकराल रूप ले लेती हैं। इसलिए इनके पार्टनर इनके आगे कुछ भी कहने से पहले कई बार सोचते हैं। इनके गुस्से को शांत कर पाना बेहद ही मुश्किल होता है। खुश रहने के लिए इन 5 बातों पर दें ध्यान, जानिए क्या कहती हैं जया किशोरी