New Year Rashifal 2022: नया साल उन लोगों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है जिनका नाम K अक्षर से शुरू होता है। अंक ज्योतिष अनुसार K लेटर अंक 2 के अंतर्गत आता है। इस अंक का स्वामी चंद्रमा है। इस नाम वाले लोगों के लिए नया साल बहुत ही शुभ साबित होगा। आप करियर में ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी तो जरूर लेकिन आप सभी परेशानियां का अंत करने में सक्षम होंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

2022 की शुरुआत K अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों के लिए अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अप्रैल में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होने के आसार रहेंगे। इस दौरान पदोन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। नौकरी में बदलाव संभव है। व्यापारी लोगों के लिए भी ये साल शुभ साबित होगा। साझेदारी के काम में मुनाफा मिलने के आसार रहेंगे। मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। इस साल कुछ नये दोस्त बनेंगे।

इस नाम के जो लोग बिजनेस कर रहे हैं वो नये साल में व्यापारिक समझौतों के साथ-साथ कुछ नए फायदे के सौदे भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के दृष्टिकोण से भी ये साल शुभ साबित होगा। जितना प्रयास करेंगे उतना सफलता मिलने के आसा रहेंगे। ये साल इस नाम के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला साबित होगा। विवाहित लोगों के लिए भी ये साल अनुकूल साबित होगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। काम के चलते की गई यात्रा से धन लाभ के आसार रहेंगे। (यह भी पढ़ें- 2022 Rashifal: इन बर्थ डेट वाले लोगों के लिए साल 2022 होने वाला है खास, नौकरी में जबरदस्त सफलता मिलने के योग)

जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए ये साल उत्तम है। नई जॉब के ऑफर आ सकते हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें भी नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिए भी ये साल काफी शुभ दिखाई दे रहा है। प्रेम संबंधों के लिए ये साल बहुत ही बढ़िया साबित होगा। प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। यदि आप सिंगल है तो इस साल आपको कोई साथी मिल सकता है। (यह भी पढ़ें- कर्क और वृश्चिक वालों पर कब से कब तक रहेगी शनि ढैय्या, जानिए)