ज्योतिष अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं। हर एक राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है जिसका प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ता है। राशियों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के जीवन, व्यक्तित्व और अन्य चीजों के बारे में पता लगाया जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं उन 4 राशियों के बारे में जिनके स्वामी बुध या फिर शनि हैं। कहते हैं कि इन राशि के जातक बहुत ही बुद्धिमान और परिश्रमी होती हैं। इन्हें लाइफ में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों पर भी बुध ग्रह का ज्यादा प्रभाव रहता है। समाज में इन लोगों की एक अलग ही पहचान होती है। इस राशि के जातकों को हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहने का मन करता है। इस राशि वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये किसी भी लक्ष्य पर गहराई से सोचते हैं और उसमें सफलता पाने की हर संभव कोशिश भी करते हैं। अगर ये मेहनत और ईमानदारी से कोई काम करें तो ये लाइफ में खूब तरक्की करते हैं।
कन्या राशि: इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। बुध ग्रह की कृपा से कन्या राशि वाले बेहद ही बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। अनुशासन इन्हें काफी प्रिय होता है और शायद इनकी यही आदत इनकी सफलता की वजह बनती है। इस राशि के जातकों की सोचने की क्षमता काफी अच्छी होती है। इनकी लीडरशिप भी बहुत अच्छी होती है। ये लोग अपनी मेहनत के बल पर लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं। यह भी पढ़ें- 7 जुलाई को मिथुन राशि में बनेगा बुधादित्य योग, 4 राशि वालों का हो सकता है भाग्योदय, बढ़ सकती है इनकम
मकर राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। मकर वाले काफी मेहनती और अनुशासन प्रिय होते हैं। ये लोग अच्छे मैनेजर माने जाते हैं क्योंकि हर चीज को अच्छे से मैनेज कर पाते हैं। ये बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं। इस कारण ये जिस काम को चुनते हैं उसमें मेहनत करके शीर्ष पर पहुंच जाते हैं। यह भी पढ़ें- इन 4 राशियों की लड़कियां मानी जाती हैं बेहद गुस्सैल और जिद्दी, लाइफ में खूब कमाती हैं नाम
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों पर भी शनि देवता की विशेष कृपा होती है। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। ये दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने के इच्छुक होते हैं। ये लोग अच्छे लीडर बनते हैं। ये दूरदर्शी स्वभाव के होते हैं और समय से पहले ही चीजों को भांप लेते हैं। ये कड़ी मेहनत करके लाइफ में काफी आगे निकल जाते हैं। यह भी पढ़ें- जुलाई में भी शनि रहेंगे वक्री, मिथुन, तुला समेत इन राशियों के लोग रहें सतर्क, चल रही है शनि की महादशा