Love Astrology: हर व्यक्ति की कोई न कोई राशि होती है जिससे उस व्यक्ति के स्वभाव, गुण-दोष, स्वास्थ्य और उसकी लाइफ के बारे में पता लगाया जा सकता है। वैदिक ज्योतिष अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं। प्रत्येक राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है जिसका उस राशि पर नियंत्रण होता है। राशि के स्वामी का हमारे स्वभाव पर पूरा असर रहता है। यहां हम जानेंगे किन 4 राशियों के लाइफ में एक से अधिक रिलेशन बनने के रहते हैं आसार…

वृषभ राशि: इस राशि के जातक काफी रोमांटिक होते हैं। ये अपने पार्टनर को खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं। लेकिन अगर किसी कारण इनका लव रिलेशन खराब हो जाए तो ये अपने लिए दूसरा साथी ढूंढने में जरा सी भी देरी नहीं करते। इन्हें लाइफ में 2 बार तक प्यार जरूर ही हो जाता है।

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए प्रेम का लाइफ में एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। लेकिन इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है कि ये सुंदरता देखकर बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इनका मन चंचल होता है जो इधर-उधर भटकता रहता है। इन्हें लाइफ में 4 बार तक प्यार आसानी से हो जाता है। अगर इनका कोई रिलेशन टूट जाए तो ये निराश नहीं होते बल्कि बहुत जल्दी आगे बढ़ जाते हैं। यह भी पढ़ें- ढाई साल बाद शनि का होगा राशि परिवर्तन, 3 राशि वालों को शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति

सिंह राशि: इस राशि के जातक काफी व्यवहारिक होते हैं। इन लोगों के कई दोस्त और चाहने वाले होते हैं। इन्हें नए नए लोगों से संपर्क करना अच्छा लगता है। ये बातचीत करने में माहिर होते हैं और उसके जरिए किसी को भी अपना मुरीद कर देते हैं। इन्हें लाइफ में कई बार प्रेम हो जाता है। एक रिलेशन से दूसरे रिलेशन में जाने में ये जरा भी देरी नहीं करते। यह भी पढ़ें- इस मूलांक वाले अपनी लव लाइफ से रहते हैं परेशान, इन्हें प्रेम संबंधों में उठानी पड़ती है हानि

तुला राशि: इस राशि वाले अपने लव लाइफ को लेकर वैसे तो बहुत अधिक ईमानदार होते हैं लेकिन अगर इनका लव रिलेशन किसी कारण खराब हो जाए तो ये दूसरे रिलेशन में तुरंत ही चले जाते हैं। इन्हें अपने साथी को भुलाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

धनु राशि: इस राशि के जातक बेहद रोमांटिक होते हैं। ये अपनी लव लाइफ में अपने पार्टनर के प्रति बेहद ही ईमानदार होते हैं। लेकिन अगर इनका लव रिलेशन किसी कारण टूट जाए तो ये दोबारा संबंध बनाने में भी जरा सी भी देरी नहीं करते। इन जातकों को लाइफ में कई बार प्रेम हो जाता है।