Shani Dhaiya Next 10 Year: शनि साढ़े साती की तरह ही शनि ढैय्या भी काफी परेशान करती है। शनि गोचर से जब चौथे या आठवें भाव में होता है तो शनि की ढैय्या शुरू होती है। शनि ढैय्या से पीड़ित जातकों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष अनुसार शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लगता है। सभी ग्रहों में इनकी चाल सबसे धीमी मानी जाती है। जानिए आने वाले 10 सालों में कब किस राशि पर रहेगी शनि की ढैय्या…

2021 की ही बात करें तो शनि इस समय मकर राशि में गोचर हैं तो इस लिहाज से मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। तो वहीं धनु, मकर और कुंभ वाले शनि साढ़े साती की चपेट में हैं।

2022 में 29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिससे मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। तो वहीं कर्क और वृश्चिक वालों पर इसका प्रभाव पड़ने लगेगा। वहीं मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। धनु जातकों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। साल 2022 में शनि दो बार बदलेंगे राशि, 3 राशियों के जातक इससे होंगे प्रभावित

साल 2023 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं है। इसलिए कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या और मकर, कुंभ, मीन राशियों पर शनि साढ़े साती बनी रहेगी।

साल 2024 में भी शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा। 13 नंबर को अनलकी माने जाने के पीछे क्या है कारण? जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प जानकारी

साल 2025 में 29 मार्च को शनि मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिससे कर्क और वृश्चिक राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं सिंह और धनु जातकों पर इसका प्रकोप शुरू हो जाएगा। शनि साढ़े साती की बात करें तो वो कुंभ, मीन और मेष वालों पर रहेगी।

साल 2026 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं है। इस अक्षर के नाम वाले लोग होते हैं इंटेलिजेंट और स्मार्ट, ये लाइफ में कुछ भी कर सकते हैं हासिल

साल 2027 में  3 जून को शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे सिंह और धनु जातकों को शनि ढैय्या से छुटकारा मिल जाएगा तो वहीं कन्या और मकर वालों पर इसका प्रकोप शुरू हो जाएगा। वहीं मीन, मेष और वृषभ वालों पर शनि की साढ़े साती रहेगी।

साल 2028 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं है। हथेली में ऐसा शुक्र पर्वत होना सुख-समृद्धि का माना जाता है सूचक, आप भी करें चेक

साल 2029 में 8 अगस्त को शनि वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे जिससे तुला और कुंभ वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। वहीं मेष, वृषभ और मिथुन वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी।

2030 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं है।

2031 में भी शनि का राशि परिवर्तन नहीं है। जिद्दी और जुनूनी होते हैं जून महीने में जन्मे लोग, इस खूबी के चलते किसी का भी जीत लेते हैं दिल