Shani Rashi Parivartan: शनि का राशि परिवर्तन हर ढाई साल में एक बार होता है। लेकिन 2022 में शनि दो बार राशि बदल रहे हैं इसके बाद 2023 में भी शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। जिस वजह से अधिकतर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि साल भर के अंदर शनि दो से तीन बार राशि क्यों बदल रहे हैं। तो आपको बता दें कि सामान्य प्रक्रिया के तहत तो शनि एक बार ही राशि बदलेंगे। शनि का ये राशि परिवर्तन होगा 29 अप्रैल 2022 में। वहीं 12 जुलाई 2022 में शनि अपनी वक्री चाल के कारण फिर से राशि बदलेंगे। इस दौरान शनि अपनी पिछली राशि मकर में गोचर करने लगेंगे और 17 जनवरी 2023 तक इस राशि में रहने के बाद अपनी गोचर राशि कुंभ में वापस आ जायेंगे। जानिए नए साल में किन राशियों पर रहेगी शनि की महादशा।
शनि की महादशा यानी शनि साढ़े साती की बात करें तो 2022 में 3 नहीं बल्कि 4 राशि के लोग इसकी चपेट में आयेंगे। 29 अप्रैल 2022 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर जहां मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी तो वहीं धनु राशि वाले इससे मुक्त हो जायेंगे। इसके साथ ही इस दौरान कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या का आरंभ होगा जबकि मिथुन और तुला वालों वालों को इससे मुक्ति मिल जाएगी। वहीं इस अवधि में मकर और कुंभ वालों पर भी शनि साढ़े साती रहेगी।
12 जुलाई 2022 में शनि वक्री चाल चलते हुए फिर से अपनी पिछली राशि मकर में प्रवेश कर जायेंगे और 17 जनवरी 2023 तक इस राशि में रहेंगे। जिससे वो राशियां जो शनि की दशा से मुक्त हो चुकी हैं वो फिर से इसकी चपेट में आ जायेंगी। यानी इस अवधि में धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी और मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या। इस दौरान मीन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातको को कुछ समय के लिए शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी। (यह भी पढ़ें- इन राशियों की लड़कियों के शुभ कदम ससुराल में पड़ने से आती है आर्थिक संपन्नता, जानिए क्या है मान्यता)
17 जनवरी 2023 में शनि फिर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे और इस राशि में ये 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस अवधि में मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। जबकि कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या। (यह भी पढ़ें- इस राशि के जातकों को मिलने वाली है शनि साढ़े साती से मुक्ति, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते)