Shani And Guru Yuti Effects On Zodiac Sign: ज्योतिष अनुसार शनि और बृहस्पति की युति बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। ये दोनों ग्रह एक दूसरे के प्रति सम दृष्टि रखते हैं। यानी सामान्य संबंध रखते हैं। बृहस्पति सभी ग्रहों के देवता हैं और शनि इनका सम्मान करते हैं। शनि इस समय मकर राशि में हैं और 14 सितंबर 2021 में गुरु भी इस राशि में आ जायेंगे। मकर शनि की स्वराशि है तो गुरु की नीच राशि है। इन दोनों ग्रहों के एक राशि में होने से 4 राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के आसार रहेंगे।
कन्या: दोनों ग्रहों की युति का आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आय पहले से बेहतर होगी। आप नए तरीकों से धन कमाने का प्रयास करेंगे और इसमें सफल होने के भी आसार रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों की वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। बिजनेस वाले जातकों को भी लाभ मिलने के आसार रहेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए दोनों ग्रहों की युति काफी शुभ रहने वाली है।
तुला: दोनों ग्रहों की युति नौकरीपेशा जातकों के लिए अनुकूल रहेगी। कामकाज में मन लगेगा। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। धनागमन के स्रोत खुलेंगे। गुरु की शुभ दृष्टि होने से आपके काम समय पर पूरे होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल कर पायेंगे। नौकरी में परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उन्हें भी मनचाही नौकरी मिलती हुई दिखाई दे रही है। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के लोग खूब कमाते हैं पैसा, लेकिन खर्चीले स्वभाव के चलते झेलनी पड़ती है पैसों की तंगी)
मकर: 15 सितंबर को गुरु का गोचर शनि की राशि मकर में होने से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। कारोबार-व्यापार में तरक्की होने की संभावना दिखाई दे रही है। करियर में पदोन्नति के योग हैं। इस दौरान बिजनेस जातकों को अच्छा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा। (यह भी पढ़ें- गुरु का मकर राशि में गोचर, 3 राशि वालों को नौकरी में लाभ मिलने के दे रहा संकेत)
मीन: दोनों ग्रहों की युति आपके लिए लाभप्रद साबित होगी। कामकाज या नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बनेगी। यात्रा से धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। (यह भी पढ़ें- सितंबर में कैसी रहेगी शनि की चाल, जानिए किन्हें शनि साढ़े साती या ढैय्या से मिलेगी राहत)