Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल, 29 नवंबर से 05 दिसंबर 2021: मेष राशि: इस सप्ताह पैसा कमाने के लिए किसी भी तरह का शॉर्टकट लेने से बचें। कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं। आपकी छवि का नुकसान होने के साथ-साथ धन की हानि भी हो सकती है। आपके प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह अच्छा है। बिजनेस करने वाले जातकों को इस सप्ताह कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। मुनाफा और तरक्की दोनों मिलने के आसार रहेंगे।

वृषभ: सेहत अच्छी रहेगी। इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण कर सकेंगे। बचत करने में आप सक्षम होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मिथुन: इस राशि वालों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क: करियर को लेकर परेशान रहेंगे। छोटी-मोटी बीमारियों से दो-चार होना पड़ सकता है। छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लोन लेने का सोच सकते हैं। सप्ताह के अंत में सुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह: सेहत में सुधार आएगा। धन हानि होने के आसार हैं। लेन-देन से जुड़े मामलों को लेकर सतर्क रहें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

कन्या: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। निवेश के लिए ये सप्ताह शानदार होने वाला है। करियर में तरक्की मिलेगी। कोई भी निर्णय बिना सोचे समझे न लें। मेहनत रंग लाएगी। (यह भी पढ़ें- शनिवार के दिन इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आने की है मान्यता, शनि ग्रह भी होता है मजबूत)

तुला: ये सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन में वृद्धि की संभावना है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नए रिश्ते बनेंगे। बिजनेस में विस्तार होगा। आत्मविश्वास में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है।

वृश्चिक: निवेश के लिहाज से ये सप्ताह अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में आने वाली बाधाओं का डटकर सामना करेंगे। उन्नति प्राप्त करने में सफलता मिल सकेगी।

धनु: इस सप्ताह आप जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करेंगे। जिस वजह से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस दौरान धैर्य से काम लेना होगा। (यह भी पढ़ें- किस्मत के धनी और पैसा कमाने में माहिर माने जाते हैं दिसंबर में जन्मे लोग, जानिए क्या होती है इनकी राशि)

मकर: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन हानि होने के योग बन रहे हैं। हर काम बेहद ही सावधानी से करना होगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

कुंभ: इस सप्ताह आपको धन लाभ होने के प्रबल आसार रहेंगे। आपको बेहद ही सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। इस दौरान लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। बस जरूरत होगी उन अवसरों का भरपूर लाभ उठाने की।

मीन: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा के दौपान सतर्कता बरतनी होगी। पारिवारिक जीवन के लिए ये सप्ताह शानदार रहेगा। इस दौरान कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।