Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल, 6 दिसंबर से 12 दिसंबर 2021: इस साप्ताहिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकते हैं कि 06 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच आपके लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा।
मेष:
इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
हालांकि इस दौरान आप किसी गैर-कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं।
लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
व्यापार में तरक्की और मुनाफा मिलेगा।
वृषभ:
इस हफ्ते आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है।
ऑफिस में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
मिथुन:
दोस्तों या फिर परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
इस हफ्ते आप अधिक धन खर्च कर सकते हैं।
इस दौरान आप किसी रिश्तेदार से मिल सकते हैं।
व्यावसाय में आपको फायदा मिलेगा।
छात्रों के लिए यह हफ्ता बेहतर रहने वाला है।
कर्क:
करियर में आपको तनाव हो सकता है।
परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।
व्यापार के विस्तार के लिए इस दौरान आप कोई ऋण ले सकते हैं।
इस हफ्ते आपको पद में उन्नति मिल सकती है।
घर में अनचाहे मेहमान आ सकते हैं।
सिंह:
जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।
ऑफिस में सहकर्मी से चल रहे विवाद दूर होंगे।
साथ ही वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
इस हफ्ते आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा।
कन्या:
इस हफ्ते आपको दांतों या फिर आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
निवेश के लिए यह हफ्ता बेहतर रहने वाला है।
इस दौरान आपको जीवन में तरक्की प्राप्त होगी।
भविष्य में उचित योजना और रणनीति बना सकते हैं।
छात्रों के लिए यह हफ्ता शुभ रहने वाला है।
तुला:
जिम में जा रहे लोगों को सावधानी से वजन उठाने की जरूरत होगी।
आर्थिक लिहाज से यह हफ्ता शुभ रहेगा।
ग्रहों की स्थिति से आपके धन में वृद्धि हो सकती है।
परिवार में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
इस हफ्ते आपके आत्मविश्वास में वृद्धि आएगी।
वृश्चिक:
अधिक यात्रा के कारण थकान और तनाव महसूस हो सकता है।
निवेश के लिहाज से यह हफ्ता बेहतर रहेगा।
पारिवारिक विवाद भी दूर हो जाएगा।
इस हफ्ते किस्मत आपके साथ रहेगी।
धनु:
इस राशि के लोग को इस हफ्ते स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
इस दौरान मानसिक और शारिरिक तनाव से दूर रहें।
इस हफ्ते आपका व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है।
धैर्य से काम लेने की जरूरत है।
मकर:
स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगाभ्यास जरूर करें।
जल्दी धन कमाने के लिए कोई भी शॉर्टकट अपनाने बचें।
यह हफ्ता आपके लिए काफी ऊर्जावान रहेगा।
इस राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
अच्छा फल प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
कुंभ:
धन कमाने के बड़े अवसर प्राप्त होंगे।
परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
हालांकि घर के बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
इस हफ्ते आपको अपने काम में सफलता प्राप्त हो सकती है।
मीन:
इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।
यात्रा के दौरान अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।
पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
ऑफिस में बॉस से तारीफ प्राप्त हो सकती है।