Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 2 अगस्त से 8 अगस्त 2021: मेष: करियर के लिहाज से ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप मेहनत करके अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। विवाहित जातकों के लिए भी ये सप्ताह अच्छा रहने की उम्मीद है।

वृष: इस सप्ताह आपके अंदर काफी ऊर्जा रहेगी। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपके अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। योग करके अपने आप को शांत रखने की कोशिश करें। वाहन सावधानी से चलाएं।

मिथुन: इस सप्ताह जरूरत से ज्यादा खर्चे बढ़ सकते हैं। मन बेचैन रहेगा। पैसों की दिक्कत महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। दांपत्य जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क: इस सप्ताह आप सही-ग़लत का निर्णय करने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। धन की कमी हो सकती है। परिवार में कलह का माहौल बना रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करके धन का संचय करने की कोशिश करें। अत्याधिक क्रोध से आपको बचना होगा।

सिंह: इस सप्ताह किसी न किसी से लड़ाई झगड़ा होने के आसार रहेंगे। धन की कमी हो सकती है। पैसा सोच समझकर खर्च करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। सेहत बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

कन्या: इस सप्ताह आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। पैसे आएंगे तो जरूर पर खर्च भी होने के आसार रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी। बिजनेस वाले जातकों के लिए समय अच्छा है।

तुला: इस सप्ताह आपके कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। घर में पूजा पाठ का माहौल रहेगा। छोटी मोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक: इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पायेंगे। बिजनेस में मुनाफा मिलने के संकेत है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु: इस सप्ताह आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। प्रेमी के साथ संबंध खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। खान-पान का ध्यान रखें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मकर: आपको इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। बिजनेस में विस्तार करने की सोच सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

कुंभ: ये सप्ताह आपके लिए शानदार साबित होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। बच्चों का पढ़ाई में मन अधिक लगेगा।

मीन: इस दौरान आपको अपने किये गये प्रयासो का अच्छा फल प्राप्त हो सकेगा। आय बढ़ सकती है। नई नौकरी के ऑफर आने के आसार रहेंगे।