Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल, 20 से 26 सितंबर 2021: इस सप्ताह बुध का राशि परिवर्तन होगा। जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। बुध 22 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जहां तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र भी मौजूद हैं। बुध और शुक्र दोनों ही ग्रह इस राशि में 2 अक्टूबर तक रहेंगे। जानिए इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति किस राशि वालों को लाभ मिलने के दे रही है संकेत तो किसे हो सकता है नुकसान।

मेष:
इस सप्ताह किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें।
धन की आवाजाही होती रहेगी।
धन कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
गलत संग से बचें।
बेहतर होगा अपने काम से काम रखने का तरीका अपनाएं।

वृषभ:
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है।
आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी।
धन का सही जगह पर निवेश करने से ही लाभ मिलेगा।
अत्याधिक पैसा खर्च करने से बचें।
करियर में हर कार्य को सावधानी से करने की जरूरत होगी।

मिथुन:
मानसिक तनाव से बचें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है।
खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है।
परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
सप्ताह के अंत तक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क:
आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी।
किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है।

सिंह:
धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
गलत निर्णय लेने से बचें।
गुस्से पर कंट्रोल करना होगा।
यात्रा काफी करनी पड़ सकती है।

कन्या:
अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देंगे।
आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी।
आमदनी में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं।
प्रयियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है।
मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

तुला:
काम को लेकर तनाव रहेगा।
रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
किसी भी काम में सफलता पाने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

वृश्चिक:
निवेश करने के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा।
जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
अन्य माध्यमों से भी धन प्राप्त कर सकेंगे।

धनु:
अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।
आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी।
कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी।
मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

मकर:
आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
कार्यस्थल पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
घर-परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ:
आपके आर्थिक मामलों के लिए ये सप्ताह शुभ रहेगा।
धन में वृद्धि की संभावना है।
निर्णय लेने में दिक्कत महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन:
आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।
धन संचय करने में सफल होंगे।
आर्थिक परेशानियों से निजात पाने में सफल होंगे।
आपके संबंध बेहतर होंगे।