Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 नवंबर 2021: मेष: भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी अच्छी होगी। प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।

वृषभ: आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। माता पिता का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन: इस राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। निवेश मामलों के लिए ये सप्ताह अनुकूल नहीं है।

कर्क: आपके लिए ये सप्ताह चुनौतियों भरा रहने वाला है। काम की अधिकता रहेगी। कार्यस्थल पर हर काम सावधानी से करना होगा। नुकसान होने की संभावना है।

सिंह: मेहनत रंग लाएगी। लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होंगे। अन्य माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। लंबी यात्रा से लाभ प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं।

कन्या: वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में नुकसान होने की संभावना रहेगी। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। मेहनत का उचित परिणाम मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

तुला: इस राशि वालों के लिए ये सप्ताह परेशानी भरा साबित हो सकता है। नये काम की शुरुआत न ही करें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्या का विशेष ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक: आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। नए काम बनेंगे। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। नई नौकरी प्राप्त होने के आसार हैं। सैलरी बढ़ सकती है।

धनु: समय अनुकूल है। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के आसार रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की वाहवाही होगी।

मकर: व्यापारियों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। नया काम मिल सकता है। किसी महिला पक्ष से लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उन्हें नौकरी मिल सकती है।

कुंभ: इस सप्ताह आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।

मीन: आर्थिक नुकसान हो सकता है। हर काम को सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।