Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल, 13 से 19 सितंबर 2021: मेष: नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से ये सप्ताह अच्छा दिखाई दे रहा है। आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी चाहने वाली की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और सफल रहेंगे।
वृष: इस सप्ताह आत्मबल में भी बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको अपने किसी खास मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। साझेदारी के व्यापार में मुनाफ़ा प्राप्त हो सकता है।
मिथुन: बाहर का खाना खाने से बचें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखने की ज़रूरत होगी। खर्चों पर काबू करें नहीं तो आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह अच्छा है। कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है।
कर्क: आपकी आर्थिक स्थिति के लिहाज से ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ में कुछ तनाव रह सकते हैं।
सिंह: स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन का सही उपयोग करने में पूरी तरह खुद को असक्षम महसूस करेंगे। ये हफ्ता आपके करियर के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
कन्या: आपको इस दौरान हर काम में सफलता मिलेगी। मेहनत का उचित फल मिलता दिखाई दे रहा है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। निवेश के लिए समय उपयुक्त है।
तुला: इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पैसा अधिक खर्च हो सकता है लेकन लाभ प्राप्त होने के भी आसार रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। (यह भी पढ़ें- मकर राशि में शनि और की युति से बनेगा ‘नीचभंग राजयोग’, जानिए किसे होगा धन लाभ)
वृश्चिक:आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत होगी। आप इस अवधि में मुनाफ़ा अर्जित कर सकेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।
धनु: इस सप्ताह आप अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करेंगे आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। धन का निवेश करने के लिए प्लान भी बना सकते हैं। यह समय काफी अच्छा साबित होगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। (यह भी पढ़ें- बेहद दयालु स्वभाव के माने जाते हैं इन 4 राशि के लोग, हमेशा मदद के लिए रहते हैं तैयार)
मकर: इस दौरान आपको लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। दीर्घावधि निवेश से बचना होगा। नौकरी बदलने की सोच सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपकी आमदनी में अच्छा मुनाफ़ा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में की गई आपकी मेहनत रंग ला सकती है।
कुंभ: इस सप्ताह आपको हर काम में अपने परिवार वालों का साथ मिल सकता है। आपका मनोबल बढ़ेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर सोच-समझकर चलने की जरुरत है। आपको किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।
मीन: इस सप्ताह किसी को पैसे उधारी पर देने से बचें। ऐसा करने आप खुद को भविष्य में होने वाले जोख़िमों से बचा सकते हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई भी काम सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।