Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल, 1 से 7 नवंबर 2021: मेष: स्वास्थ्य के लिहाज से ये सप्ताह अच्छा रहेगा। पैरों में दर्द, मोच, जोड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इस सप्ताह किसी काम में आपको धन लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यात्रा का प्लान कर सकते हैं। व्यापारी जातकों के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।
वृषभ: स्वास्थ्य का आपको ध्यान रखना होगा। उल्टा-सीधा खाना खाने से बचें। संपत्ति की खरीद या बिक्री से आपको लाभ मिल सकता है। अनजान लोगों से पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। परिवार का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। मेहनत से ही कुछ भी हासिल होगा।
मिथुन: कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा। बोलते समय सावधानी बरतें। लड़ाई-झगड़ा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी को उधार देने से बचें। इस दौरान आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।
कर्क: स्वास्थ्य के लिहाज से ये सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी। खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने के आसार हैं।
सिंह: वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। अप्रत्याशित खर्चों का सामना भी करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से अपने आप को अधिक मजबूत करने के लिए आपको बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी। कई चीजों को लेकर आपको धैर्य रखना होगा और सही समय के आने की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
कन्या: स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देंगे। इस समय आपको काम का अधिक बोझ अपने ऊपर लेने से बचना चाहिए। आप एक से अधिक स्रोतों से पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। धन अटकने के आसार रहेंगे। कोशिश करें इस हफ्ते किसी को उधार न दें। (यह भी पढ़ें- नवंबर में इन 4 राशि वालों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, धन-धान्य की नहीं होगी कोई कमी)
तुला: अत्याधिक खर्च करने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस सप्ताह बेफजूल में पैसा खर्च करने से आपको बचना होगा। नहीं तो आर्थिक संकट आ सकता है। करियर के लिहाज से समय अच्छा है। मेहनत से आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे।
वृश्चिक: आर्थिक दृष्टि से ये सप्ताह अच्छा दिखाई दे रहा है। आय में वृद्धि होगी। इस दौरान धन संचय करने के अनेक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी।
धनु: इस सप्ताह पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके खिलाफ षडयंत्र रचा जा सकता है। इसलिए सतर्क रहें और अपना हर काम ईमानदारी से पूरा करें। पढ़ाई से मन भटक सकता है।
मकर: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। यात्रा न ही करें तो बेहतर होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। ये सप्ताह परिवार के लिहाज से खुशियों भरा रहेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे।
कुंभ: आपके मान-सम्मान पर वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको पूर्व समय में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। इस सप्ताह किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना होगा।
मीन: इस सप्ताह आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। यात्रा से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। पुराने विवादों का निपटारा हो सकता है।