Vrishabha Monthly Rashifal (Taurus Monthly Horoscope), मेष मासिक राशिफल December 2019: वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है। ये लोग दिखने में काफी आकर्षक होते हैं। इन लोगों में सहनशीलता काफी मात्रा में भरी होती है। दिसंबर का महीना आपके लिए कई मामलों में काफी लकी रहने वाला है। अविवाहित जातकों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति के भी आसार हैं। जानिए और क्या कुछ खास होने वाला है साल के इस आखिरी महीने में…

वृषभ सामान्य राशिफल: ये महीना आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। धन संपत्ति में बढ़ोतरी के आसार हैं। परिवार में शुभ मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई भी नजर आ रही है। मन धार्मिक कार्यों की तरफ ज्यादा आकर्षित होगा। लेकिन कोई भी निर्णय बड़ी ही समझदारी से लें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

आर्थिक: बिजनेस में तरक्की मिलने के आसार हैं। यात्राएं सुखद रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। अपने करियर को आप बेहतर दिशा में ले जाने की कोशिश करेंगे। लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने का भय रहेगा। कार्यस्थल पर दुश्मनों से सावधान रहें आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। दान पुण्य के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से आपका दिसंबर का महीना सामान्य रहने वाला है। कोई गंभीर रोग परेशान नहीं करेंगे। सिर दर्द की थोड़ी बहुत परेशानी देखने को मिल सकती है। व्यायाम की तरफ ज्यादा ध्यान देंगे।

प्रेम: प्यार का इजहार कर सकते हैं। वैवाहिक जातकों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। दिसंबर महीने की शुरुआत में अपने प्रमी या प्रेमिका से झगड़ा हो सकता है लेकिन पहले हफ्ते के बाद संबंधों में मजबूती आ जायेगी। किसी रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से करने के लिए भी समय अच्छा रहेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। प्यार में धोका खा चुके जातकों की लव लाइफ में कोई आ सकता है।

उपाय: शुक्रवार का व्रत और पूजन करना आपके लिए फलदायी साबित होगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करना न भूलें।