Vidur Niti In Hindi: विदुर नीति वास्तव में महाभारत युद्ध से पूर्व युद्ध के परिणाम को लेकर महाराज धृतराष्ट्र के साथ विदुर का संवाद है। युद्ध शुरू होने से पहले महाराजा धृतराष्ट्र अपने सलाहकार विदुर को बुलाकर युद्ध के अच्छे और बुरे के बारे में चर्चा करते हैं। ‘महाभारत’ के उद्योग पर्व में भी इस चर्चा का वर्णन मिलता है। विदुर नीति में ऐसी 6 चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सुख माना जाता है। जानिए क्या है वो चीजें…

आरोग्यामानृण्यमविप्रवासः सद्धिर्मनुष्यैः सह स्मप्रयोगः।
स्वप्रत्यया वृत्तिरभीतवासः षड् जीवनलोकस्य सुखानि राजन्।। 
इस श्लोक में कहा गया है कि निरोगी रहना, ऋणी न होना, परदेस में न रहना, अच्छे लोगों के साथ मेल होना, अपनी वृत्ति से जीविका चलाना और निडर होकर जीना ये छः इस लोक के सुख हैं।

विदुर नीति में स्वस्थ रहना मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सुख बताया गया है। जो व्यक्ति सदैव बीमारियों की गिरफ्त में रहता है उसके जीवन में परेशानियों बनी रहती हैं। बीमार इंसान कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाता। ऐसे व्यक्ति को शरीर क साथ धन का भी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए कहा जाता है कि स्वस्थ रहना सबसे बड़ा सुख होता है।

कहा जाता है कि मनुष्य को अपनी आय के अनुसार ही अपनी इच्छा रखनी चाहिए। क्योंकि दूसरों से पैसे लेकर पाई गई सुविधाएं आपको कभी सुखी नहीं रहने देती। कई बार कर्जा लेने वाले के साथ-साथ उसके परिवार को भी परेशानी उठानी पड़ती है। जो मनुष्य कर्ज से बचा रहता है वह सुखी रहता है।

विदुर नीति अनुसार अपने देश में रहना सबसे बड़ा सुख माना गया है। कई लोग अपना देश छोड़कर किसी और देश में रहने लगते हैं। लेकिन अपने देश में रहने का जो सुख है, वह कहीं और नहीं मिलता। जो व्यक्ति अपना जीवन अपने लोग और अपने देश में बिताता है वह सुखी रहता है। इन 5 राशि के लोगों को लाइफ में कई दफा हो जाता है प्यार, देखें कहीं आपकी राशि तो इसमें नहीं

अच्छे लोगों की संगति भी भाग्यशाली लोगों को मिलती है। जो मनुष्य अच्छे और विद्वान लोगों से दोस्ती रखता है वह बहुत ही सुखी माना जाता है। वहीं बुरे लोगों की संगति का परिणाम बुरा ही होता है।

कई लोग अपना जीवन चलाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं ऐसे लोगों का दूसरों की नजर में कोई सम्मान नहीं होता। इसलिए, जो खुद मेहनत करके अपना जीवन चलाता हो उसे ही सबसे सुखी माना जाता है। स्वप्न शास्त्र से जानिए सपने में खुद को देखना कब माना जाता है शुभ तो कब अशुभ

विदुर नीति अनुसार निडर होकर जीना भी सबसे बड़ा सुख है। किसी बात या मनुष्य के डर में जीने वाला इंसान अपने जीवन का पूरा आनंद नहीं ले पाता। वहीं जो व्यक्ति बिना किसी के डर के अपना जीवन जीता है, वह सबसे सुखी माना जाता है।