Vidur Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य की तरह ही महात्मा विदुर का नाम भी भारत के महान विद्वानों में आता है। विदुर दूरदर्शी और महान विचारक थे। ये समय से पहले ही चीजों को भांप लेते थे। इनकी कही गई बातें आज के समय में भी प्रासंगिक साबित होती हैं। विदुर नीति वास्तव में महाभारत युद्ध से पूर्व युद्ध के परिणामों को लेकर शंकित महाराज धृतराष्ट्र के साथ विदुर का संवाद है। इस नीति में महात्मा विदुर ने लोगों के कल्याण की बातें बताई हैं। यहां हम जानेंगे विदुर की उस नीति के बारे में जिसमें ऐसी 6 चीजें बताई गई है जिनको प्राप्त करने वाला मनुष्य किस्मतवाला माना जाता है।
धन: आज के समय में धन की महत्व को कौन नहीं जानता। किसी भी छोटी मोटी जरूरत को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत होती है। सुखी जीवन के लिए धन का होना अति आवश्यक है। इसलिए जिन लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं होती वे लोग किस्मत वाले माने जाते हैं।
स्वस्थ शरीर: आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि स्वास्थ्य ही धन है। यानी अगर स्वास्थ्य अच्छा है तो आप किसी भी काम में कड़ी मेहनत करके सफलता पा सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास चाहे कितना ही धन क्यों न हो परंतु अगर स्वास्थ्य खराब है तो आप चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते। इसलिए उत्तम स्वास्थ्य इंसान को किस्मत वाला बनाता है।
सुंदर पत्नी: महात्मा विदुर ने सुंदर पत्नी को तीसरा सुख बताया है। यानी अगर पत्नी अच्छे आचरण वाली और सुंदर है तो उसके पति का मन बाहर नहीं भटकेगा। इसलिए ये सुख भी इंसान को किस्मत वाला बनाता है। घर में धन का आगमन रोकती हैं ये वस्तुएं, इन्हें तुरंत हटा देने में ही आपकी भलाई
मीठा बोलने वाली पत्नी: विदुर नीति अनुसार अगर पत्नी मीठा बोलने वाली होगी तो वह परिवार के हर सदस्य को खुश रखेगी जिससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा। ऐसे में परिवार खुश रहेगा तो आप स्वतः ही प्रसन्न रहेंगे। यदि पत्नी कटु वचन बोलने वाली होगी तो ऐसे में घर में हमेशा कलह का माहौल बना रहेगा। इसलिए ऐसी पत्नी का होना इंसान को किस्मत वाला बनाता है। जून में इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखाई देगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का अद्भुत नजारा
आज्ञाकारी पुत्र: विदुर नीति अनुसार संतान अगर गलत रास्ते पर निकल जाए तो इसका दोषी माता-पिता को ही माना जाता है और यदि संतान विद्वान निकले और अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करे तो इसका सुख माता-पिता को ही मिलता है। इसलिए महात्मा विदुर ने कहा है कि जिसका पुत्र आज्ञाकारी हो उसे जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं होता है।
धन अर्जित करने वाली विद्या का ज्ञान: धन को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति तो हमेशा ही बनी रहती है। कभी लाइफ में खूब पैसा होगा तो कभी इंसान पैसे-पैसे के लिए मोहताज हो जाता है। लेकिन अगर आपके अंदर धन अर्जित करने की विद्या होगी तो आपको आर्थिक तंगी का सामना कभी नहीं करना पड़ेगा। यानी धन कमाने की विद्या की जानकारी होना भी इंसान को किस्मत वाला बनाता है।

