Vidur Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य की तरह ही महात्मा विदुर की नीतियां भी काफी प्रसिद्ध हैं। इनकी नीतियों में भी जीवन को सफल बनाने के लिए कई सूत्र बताए गए हैं। महात्मा विदुर हस्तिनापुर के महामंत्री थे। इनकी नीतियां महाभारत काल में भी समय-समय पर देखने को मिली हैं। अब नया साल शुरू होने वाला है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके लिए नव वर्ष सुखी और समृद्ध रहे। नये साल को बेहतर बनाने के लिए आप विदुर नीति की इन बातों को आप अपना सकते हैं।बातों को अपना सकते हैं।
सदैव मीठा बोलें: महात्मा विदुर की नीति के अनुसार व्यक्तो को हमेशा मीठा बोलना चाहिए। क्योंकि मीठे वचन बोलने वाले लोगों की हर जगह प्रशंसा होती है। इन्हें जीवन में हमेशा मान-सम्मान मिलता है। वहीं जो लोग कड़वा बोलते हैं उन्हें जीवन में असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को जीवन में पैसा ही भले मिल जाए लेकिन सम्मान नहीं मिल पाता। इसलिए व्यक्ति को हमेशा मीठा बोलना चाहिए।
मित्रों की सहायता करें: महात्मा विदुर कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा दूसरों के साथ मिल जुलकर रहना चाहिए। मित्रों की मुश्किल घड़ी में सहायता करनी चाहिए। क्योंकि मित्रता ही ऐसा रिश्ता है जो बिना स्वार्थ के निभाया जाता है। मित्रों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
सरल भोजन करें: व्यक्ति को हमेशा ऐसा भोजन ही करना चाहिए जो आसानी से पच जाए। क्योंकि जल्दी न पचने वाला भोजन रोग पैदा करता है। इसलिए व्यक्ति को सरल और सादा भोजन करना चाहिए। (यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके भी हाथ में हैं ऐसे निशान? तो आपके जीवन में नहीं होगी धन की कभी कमी)
मर्यादित आचरण करें: महात्मा विदुर कहते हैं कि सफलता में टिके रहने के लिए मर्यादा में रहना बहुत जरूरी है। एक मर्यादित आचरण का व्यक्ति ही सफलता तक पहुंच कर उस पर लंबे समय तक टिके रह सकता है। (यह भी पढ़ें- सूर्य देव जल्द गुरु की राशि में करने वाले हैं प्रवेश, 4 राशि वालों को सुनहरी सफलता मिलने की उम्मीद)
