Shukra Rashi Parivartan May 2021: शुक्र ग्रह को प्रेम, रिश्ते, जीवनसाथी, समृद्धि, आभूषण, वाहन, विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। जीवन में सुख और समृद्धि शुक्र के ही शुभ प्रभाव से आती है। ये सुख और सौंदर्य का भी कारक ग्रह है। शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च का तो कन्या राशि में नीच का होता है। ज्योतिष अनुसार इस ग्रह का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। 28 मई की रात में इस ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश होने जा रहा है जानिए किन राशियों के लिए ये ग्रह शुभ रहेगा।
मेष राशि: शुक्र का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। दांपत्य जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे। धैर्य से काम लेंगे तो सफलता हासिल होगी। आपके काम की हर तरफ प्रशंसा होगी। हालांकि खर्चों की भी अधिकता रहेगी लेकिन आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी।
वृष राशि: शुक्र का गोचर आपके दूसरे भाव में होने जा रहा है। नया वाहन या फिर मकान खरीदने के शुभ योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। ग्रह गोचर आपके आर्थिक मामलों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। Lunar Eclipse 2021: चंद्र ग्रहण के समय क्या करें और क्या न करें, जानिए सबकुछ
मिथुन राशि: आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नई नौकरी भी मिल सकती है। विवाह के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। बस वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। जानिए क्या है सूतक काल, चंद्र ग्रहण का सूतक कितने घंटे पहले होता है शुरू
कन्या राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मेहनत का उचित फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। भाग्योदय होने के प्रबल आसार रहेंगे।
धनु राशि: वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। नौकरी-व्यापार में लाभ मिलने के आसार रहेंगे। माता-पिता की सेहत उत्तम रहेगी। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा से भी धन लाभ होने के आसार हैं।