Venus Planet Transit 2022: शुक्र 5 दिसंबर को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। शुक्र इस स्थिति में 29 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान शुक्र के साथ बुध भी विराजमान रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र की यह स्थिति कई लोगों के लिए शुभ साबित हो सकती है। जबकि कुछ लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन खर्च बढ़ा सकता है।

ज्योतिष में शुक्र की उच्च राशि मीन है जबकि शुक्र का धनु राशि में होना सामान्य माना जाता है। हालांकि, शुक्र शनि और केतु के अनुकूल यानि मित्र ग्रह है। साथ ही यह बृहस्पति के साथ एक सामान्य फल देने वाला शुभ ग्रह माना जाता है। ऐसे में शुक्र का राशि परिवर्तन का प्रभाव राशि चक्र की 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा।

ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व

शुक्र को ज्योतिष में स्त्री ग्रह माना गया है। शुक्र को वृष और तुला राशि का स्वामी माना गया है। जिन जातकों की कुण्डली में शुक्र बली भाव में बैठा होता है उनके जीवन में सभी प्रकार के सुख-समृद्धि और आराम की प्राप्ति होती है। यह लोगों में कलात्मकता को बढ़ाता है। यह ग्रह किसी की कुंडली में बलवान हो या निर्बल, दोनों ही स्थितियों में इसका बहुत महत्व होता है। ज्योतिष में शुक्र को आय, स्त्री, विवाह, पत्नी, यौन जीवन में सुख, वाहन, चांदी, प्रसन्नता, कला आदि का कारक माना जाता है। शुक्र का गोचर इन सभी मामलों से जुड़े लोगों पर अपना प्रभाव दिखाएगा।

शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव क्या होगा?

धनु राशि में शुक्र धर्म, अर्थ और कर्म तीनों प्रयासों में सफलता दिलाता है। इस दौरान बड़े सामाजिक कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रशासनिक और राजनीतिक मामलों में बड़े बदलाव होने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लोगों के लिए समय अच्छा कहा जाता है।

शुक्र के राशि परिवर्तन से कई लोगों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। शारीरिक सुख-सुविधाओं, यात्रा और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है।

शुक्र के गोचर से 12 राशियों पर पड़ेगा असर

शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए समय शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों में मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन सात राशियों को धन लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। इसके विपरीत मिथुन, कर्क और मीन राशि वालों को संभलकर रहना होगा। इन तीनों राशियों के जातकों को धन हानि होने की संभावना है।