Planet Transit In August 2020: अगस्त के महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार ग्रहों की चाल में परिवर्तन का सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। शुक्र ग्रह 1 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा तो वहीं बुध 3 अगस्त को कर्क राशि में चले जाएंगे। 9 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तक बुध अस्त रहेंगे। 17 सितंबर से अस्त अवस्था में ही सिंह राशि में गोचर करने लगेंगे। इसके अलावा मंगल और सूर्य का राशि परिवर्तन भी इसी महीने में होगा। जानिए ग्रह गोचर का समय…

शुक्र: शुक्र ग्रह का 1 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 05:29 बजे मिथुन राशि में प्रवेश होगा। 1 सितंबर तक दिन मंगलवार को 02:18 AM बजे तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में चले जाएंगे।

बुध: इस ग्रह का राशि परिवर्तन 2 अगस्त को होने जा रहा है। जिसका समय 03:41 AM रहेगा। 2 अगस्त को बुध का कर्क राशि में परिवर्तन होगा। इसके बाद 17 अगस्त को बुध सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसका समय 08:36 AM रहेगा। 2 सितंबर दिन बुधवार को 12:11 PM पर बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 9 अगस्त दिन रविवार को 05:03 AM बजे से 5 सितंबर दिन शनिवार को 07:23 PM तक बुध तारा अस्त रहेगा।

मंगल: 16 अगस्त दिन रविवार शाम 07:21 PM पर मंगल मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जो 4 अक्टूबर रविवार 09:10 AM तक इसी राशि में रहेंगे। अभी मंगल मीन राशि में गोचर हैं।

सूर्य: 16 अगस्त दिन रविवार को सूर्य शाम 07:27 PM बजे सिंह राशि में चले जाएंगे। 16 सितंबर तक ये इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं।

मून तारा अस्त: 18 अगस्त मंगलवार को 11:42 AM बजे से लेकर 20 अगस्त गुरुवार 03:35 AM बजे तक मून तारा अस्त रहेगा।

ग्रहों की चाल का राशियों पर प्रभाव: सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना शानदार रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी महीना ठीक ठाक रहने वाला है। इसके अलावा मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मकर वालों को इस महीने करियर लाइफ से लेकर स्वास्थ्य और लव लाइफ में भी सतर्क रहने की जरूरत होगी। वाणी पर विशेष संयम बरतें।