Venus Transit Auspicious Effects: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, सौंदर्य, आनंद-वैभवपूर्ण जीवन देने वाला ग्रह माना गया है। 24 सितंबर को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जिसका प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। हालांकि, ज्योतिष अनुसार शुक्र के गोचर से तीन राशियों के जीवन में बहुत सारे सकारात्मक बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां-

शुक्र गोचर का समय

शुक्र 24 सितंबर की सुबह करीब 8 बजकर 51 मिनट पर कन्या राशि में गोचर कर जाएगा। शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करने के बाद सूर्य के साथ पहले से ही कन्या राशि और वक्री बुध की युति होगी। तो आइए जानते हैं शुक्र के कन्या राशि में गोचर से किस राशि पर पड़ता है असर…

वृषभ राशि: वृष राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करने के बाद वृष राशि की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही समाज में मान सम्मान बढ़ता है। अटके हुए कार्य भी आपके पूरे हो सकते हैं, निवेश के लिए यह समय बेहद अच्छा है। जातकों को निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की भी संभावना है। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

मिथुन राशि: शुक्र के कन्या राशि में गोचर करने से मिथुन राशि का भाग्य प्रबल रहेगा और आय में वृद्धि हो सकती है। मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। साथ ही दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। कर्मचारियों के लिए प्रमोशन योग है। साथ ही इस मौके पर मिथुन राशि वालों के लिए भी अचानक धन लाभ के योग है। घर-वाहन क्रय योग भी है।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए सुनहरे दिन 24 सितंबर के बाद शुरू होंगे। शुक्र का गोचर बहुत कन्या राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान कन्या राशि के जातक जिस भी कार्य में हाथ आजमाएंगे सफल होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जातक हर चीज में विजयी साबित हो सकते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कन्या राशि के लोग अपने करियर में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।