Shukra ka Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र प्यार, रोमांस, पैसा, सौंदर्य और कला का ग्रह माना जाता है। शुक्र गोचर की अवधि की बात करें तो यह ग्रह एक राशि में 23 दिनों तक रहता है और 276 दिनों में आपकी कुंडली में सभी राशियों को कवर करता है। शुक्र 5 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे फिर 29 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं इस गोचर से किन लोगों को लाभ होगा-

मेष राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव | Effect of Venus transit on Aries

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र, भाग्य भाव में गोचर करने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर से मेष राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। धर्म आदि से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ज्योतिष सीखने वालों के लिए भी यह समय उत्तम हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलने की पूरी संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहद शानदार हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव | Effect of Venus transit on Leo

शुक्र सिंह राशि के पंचम भाव से गोचर करने जा रहा है, यह स्थान प्रेम का है। इस दौरान जातकों के जवान में किसी प्रेमी के आगमन का संकेत मिल रहा है। जातकों के हृदय में प्रेम पुष्प पल्लवित होंगे। साथ ही जातकों का आकर्षण बढ़ेगा; मीडिया, फैशन जुड़े जातकों के लिए यह समय बेहद उत्तम है। महिला जातकों की बात करें तो उन्हें इस समय नौकरी के लिए अच्छा ऑफर मिल सकता है। नव विवाहित दम्पत्तियों के जीवन में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति बेहद मजबूत रहेगी।

वृश्चिक राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव | Effect of Venus transit on Scorpio

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर दूसरे भाव यानी धन भाव से होने जा रहा है। इस गोचर काल के दौरान जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। चूंकि शुक्र की दृष्टि अष्टम भाव पर है, इससे आपको विदेश से धन लाभ भी हो सकता है। बिजनेस करने वालों जातकों के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। पुरुष जातक इस दौरान पत्नियों की इच्छा पूरी करते हुए नजर आ सकते हैं। अपने शब्दों के मायाजाल से लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे। इस दौरान ऐसा भी संभव है कि किसी महिला मित्र के द्वारा आपको धन की प्राप्ति हो।