Vastu Tips: घर में कौन सा सामान किस स्थान पर रखना चाहिए और इसके क्या परिणाम होते हैं। इसकी जानकारी वास्तु शास्त्र में दी गई है। घर में दिशा के अनुसार सामान रखने पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि तिजोरी को घर की किस दिशा में रखना शुभ होता है और किस दिशा में रखने से हानि होती है।

घर की किस दिशा में तिजोरी को रखना होता है शुभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा घन कुबरे की होती। इस दिशा में तिरोजी रखना शुभ माना जाता है। वहीं पूर्व दिशा इंद्र देव की दिशा मानी जाती है। मान्यता है कि इन दोनों दिशाओं में तिजोरी रखने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है और घर में खुशियां भी आती हैं।

दक्षिण दिशा में तिजोरी रखना होता है अशुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में तिजोरी का मुंह होने पर तिजोरी में पैसा नहीं टिकता। साथ ही घर में बरकरत भी नहीं होती है। वहीं आर्थिक हानि भी हो सकती है।

इस तरह के कमरे में नहीं रखनी चाहिए तिजोरी

मान्यता के अनुसार दो प्रवेश द्वार वाले कमरे में तिजोरी कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा अशुभ माना गया है। तिजोरी जिस कमरे में रखें उसमे एक ही प्रवेश द्वार हो और तिजोरी का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

तिरोजी में इन चीजों को रखना होता है शुभ

पूजा में प्रयोग की जानें वाली सुपारी को बहुत ही पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि पूजा के बाद इस सुपारी को तिरोरी में रखना शुभ होता है। इससे आर्थिक बढ़ोतरी होने की मान्यता है।

वहीं तिजोरी के पास कभी भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। इससे धन हानि होने की मान्यता है। साथ ही तिजोरी के पास काली कपड़ा नहीं रखना चाहिए। तिजोरो में पैसे को काले कपड़े में लपेट कर कभी नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी के रुष्ट होने की मान्यता है।