Vastu Tips For Home: कई बार देखा जाता है कि लाइफ में पैसा तो खूब कमा रहे हैं लेकिन तब भी चीजों की पूर्ति नहीं हो पाती है। वहीं कुछ लोग कम धन में ही अपना जीवन अच्छे से गुजार रहे होते हैं। इन लोगों के पास थोड़े ही धन में वो सबकुछ होता है जो अधिक धन कमाने वाले के पास शायद न हो। इसे ही कहते हैं बरकत यानी हर चीज की अच्छे से पूर्ति होना। जानिए वास्तु अनुसार घर में किन चीजों से आती है बरकत…

वास्तु अनुसार पानी की टंकी को हमेशा घर की छत पर पश्चिम दिशा में रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में किसी भी चीज का अभाव नहीं होता। घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

वास्तु-शास्त्र के मुताबिक घर में धातु से निर्मित मछली और कछुवा रखना भी शुभ होता है। इससे घर की परेशानियां दूर होने के साथ धन का आगमन भी होता है और दरिद्रता दूर होती है।

लक्ष्मी माता को धन की देवी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उत्तर दिशा की तरफ लक्ष्मी माता की वह मूर्ति रखनी चाहिए जिसमें माता कमल पर विराजमान हों और सोने के सिक्के गिरा रहीं हों। मान्यता है कि इस तस्वीर को घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है और धन की कमी दूर होती हैं। यह भी पढ़ें- सपने में किन चीजों को देखने पर घर में लक्ष्मी आने के मिलते हैं संकेत, जानिए

घर में उत्तर दिशा की तरफ पानी से भरा घड़ा रखना भी शुभ माना जाता है ऐसा करने से आर्थिक तंगी नहीं आती।

चांदी, पीतल अथवा तांबें से बने पिरामिड को घर में रखने से भी बरकत होती है। पिरामिड को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां घर के सदस्य एक साथ ज्यादा समय व्यतीत करते हों। यह भी पढ़ें- मकर राशि में वक्री हैं शनि देव, 5 राशियों के लिए भारी समय, बरतें ये सावधानी

बरकत के लिए घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी का स्वरुप रखें। ऐसा करने से धन सम्बंधित सभी समस्याओं का अंत होता है और घर में खुशहाली आती है।

घर में बरकत बनी रहे इसके लिए एक सुन्दर मिट्टी का बर्तन लें उसमें सोने और चांदी के कुछ सिक्के लाल कपड़े में बांध कर डाल दें। उसके बाद उस बर्तन को गेहूं या चावल से भर दें। अब इस बर्तन को घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रख दें। ऐसा करने से घर में पैसों का अभाव नहीं होता।

बरकत बनी रहे इसके लिए किसी भी मंदिर में मां देवी लक्ष्मी के सामने नौ बत्तियों का घी का दीपक जलाएं। माना जाता है कि आप जिस दिन से यह उपाय शुरु करेंगे, उसी दिन से धन लाभ मिलना शुरू हो जाएगा और बरकत भी बनी रहेगी।

जीवन में खुशहाली बनी रहे और कभी किसी चीज का अभाव न हो इसके लिए दान जरूर करें। दान में सबसे बड़ा दान है अन्नदान। इसलिए जरूरतमंदों को भोजन कराएं। यह भी पढ़ें- शनि के बाद अब गुरु हो रहे वक्री, 5 राशि वालों की जिंदगी में होंगे बड़े बदलाव, लाभ की संभावना

घर की पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र की स्थापना करें। पूर्वमुखी घर में मुख्य द्वारा के बाहर ऊपर की ओर सूर्य का चित्र लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और घर के सदस्यों की तरक्की होती है।