Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन जीनें के कई तरीके बताए गए हैं। मान्यता है कि इन्हें अपनाने से घर में सुख-शांति के साथ बरकत भी बनी रही है। वहीं वास्तु शास्त्र में क्रासुला,बांस और तुलसी पौधे के भी बहुत महत्व बताए गए हैं। मान्यता है कि इस पौधों को लगाने से घर में समृद्धि आती है।

क्रासुला पौधे का महत्व (Benefits of Crassula Plant)

क्रासुला पौधे को लकी प्लांट भी कहा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर पर लगाना बहुत की शुभ होता है। इस पौधे को लगाने से आर्थिक परेशानियों के दूर होने की मान्यता है। वहीं यह भी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर में समृद्धि आती है। इसे घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को इस पौधे को लगाने से प्रमोशन और सेलरी बढ़ने की मान्यता है।

इस दिशा में लगाएं क्रासुला का पौधा (Crassula Plant)

क्रासुला पौधे को घर में प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर लगाना चाहिए। इसे आप अपने कार्यस्थल पर भी लगा सकते हैं। इससे कार्य में आने वाली परेशानियां खत्म होने की मान्यता है। कहा जाता है कि इस पौधे को लगाने से कारोबार में मुनाफा और बढ़ोतरी भी होती है।

बांस के पौधे का महत्व (Importance of Bamboo Plant)

बांस का पौधा लगाने से वास्तु दोष कम होता है। इसे घर या अपने कार्यालय में लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे घर या कार्यालय के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा लाने से साथ इससे शांति भी मिलती है। इस पौधे को लगाने से आर्थिक तंगी दूर होने की मान्यता है।

तुलसी पौधे का महत्व (Importance of Tulsi Plant)

इस पौधे का ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व बताया गया है। नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न रहते हैं। भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। यह पैसों को अपनी ओर आकर्षित करता है।