New Year 2020 Tips: हर कोई अपना नया साल बेहतर बनाना चाहता है। क्योंकि नव वर्ष लेकर के आता है नई उम्मीद, नये सपने और इन उम्मीदों को पूरा करने के लिए जरूरत होती है कड़ी मेहनत करने की। नये साल में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिले इसके लिए फेंगशुई और वास्तु के कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने आस पास के माहौल को सकारात्मक बना सकते हैं…

वास्तु अनुसार नये साल को शुभ और सकारात्मक बनाने के लिए आप धातु से बना कछुआ, ड्रैगन या फिर फीनिक्स लाकर अपने घर के किसी साफ स्थान पर रख सकते हैं। इन चीजों को घर में रखने से नकारात्मक उर्जा दूर हो जाती है। फेंगशुई अनुसार आप लाफिंग बुद्धा भी घर में ला सकते हैं ये परिवार में खुशियां और समृद्धि लाता है। लेकिन अगर कोई दूसरा आपको इसे गिफ्ट करे तो ये ज्यादा शुभ रहेगा। आप चाहें तो घर के दरवाजे पर लाल रिबन से बंधे तांबे के सिक्के भी रख सकते हैं। ये घर में धन और समृद्धि बढ़ाने का कारक माने जाते हैं।

पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत करती है लाल रंग की मोमबत्ती। आप नये साल में अपने घर में इसे भी ला सकते हैं। भगवान कुबेर को धन का रक्षक माना जाता है, लिहाजा आप नये साल में इनकी मूर्ति घर में स्थापित कर सकते हैं। कुबेर के साथ-साथ देवी लक्ष्मी के चरण चिह्न को भी घर में रखने और उसकी विशेष रूप से पूजा अर्चना करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होने की मान्यता है। इससे घर परिवार के लोग तरक्की करते हैं।

[bc_video video_id=”5971988705001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

वास्तु और फेंगशुई में फिश एक्‍वेरियम को घर में रखना शुभ माना जाता है। आप चाहें तो नये साल में इसे किसी को गिफ्ट कर सकते हैं या फिर अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के वास्तु को सही करने के लिए आप अपने घर के मंदिर में पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। इससे घर के वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है। घर परिवार की तरक्की के लिए नये साल में आप घर में विंड चाइम भी ला सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार, इसे हमेशा घर के उत्तर-पूर्व कोण में लगाना चाहिए। इससे सौभाग्य में वृद्धिहोती है।