Trigrahi Yoga Effect: सितंबर के महीने में कन्या राशि में कई ग्रहों की उपस्थिति दर्ज होगी। 24 सितंबर 2022 को वैभव और सुख के कारक शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही बुध ग्रह और सूर्य देव विराजमान हैं। ज्योतिष अनुसार जब शुक्र, बुध और सूर्य एक साथ कन्या राशि में हों तो त्रिग्रही योग बनता है।

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का जितना महत्व है उतना ही ग्रहों की युति का भी है। चूंकि जब किसी एक ही राशि में दो या दो से अधिक ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसे युति कहते हैं। ग्रहों की युति का प्रभाव निश्चित रूप से सभी जातकों पर पड़ता है। 24 सितंबर 2022 को जब सूर्य, बुध और शुक्र की युति कन्या राशि में बनेगी तो कुछ राशि के जातकों को इसका विशेष प्रभाव और लाभ मिलेगा, आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं-

वृश्चिक राशि : इस राशि के 11वें भाव में त्रिग्रही योग बनेगा। इस स्थिति को आय और लाभ का घर माना जाता है। इस युति के कारण आने वाले वर्षों में वृश्चिक राशि वालों की आय में अच्छी वृद्धि होगी। धन कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सौभाग्य प्राप्त होगा।

धनु राशि : त्रिग्रही योग दशम भाव में होगा और यह स्थान व्यापार, नौकरी और रोजगार से संबंधित है। ऐसे में कार्यस्थल पर इसकी सराहना की जाएगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। साथ ही एक ही समय में कई जगहों से नौकरी के अच्छे ऑफर आ सकते हैं।

सिंह राशि : इस राशि के दूसरे भाव में त्रिग्रही योग बनता है और दूसरा भाव धन और वाणी का होता है। आप इस अवधि के दौरान अन्य लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करेंगे और अचानक धन लाभ की प्रबल संभावना है। इस राशि के लोगों के जीवन में अच्छे और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कर्क राशि : कर्क राशि के तीसरे भाव में तीन ग्रहों की युति बनेगी। तीसरा भाव सुख और अच्छे स्वास्थ्य से जुड़ा है। इस दौरान आपकी मानसिक क्षमता में वृद्धि होती दिखाई देगी। करियर में भी अच्छी ग्रोथ होगी, जिससे आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।