Tirgrhi Yog: ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या मार्गी होता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार और व्यापार के दाता बुध 4 फरवरी को मार्गी हो गए हैं। मार्गी मतलब अब वो सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिष के अनुसार बुध बहुत तेज चाल से चलने वाला ग्रह है। चद्रंमा के बाद दूसरा ऐसा ग्रह है, जो बहुत तेजी से चलता है। मतबल मनुष्य को बहुत तेजी से रिजल्ट देते हैं।

आपको बता दें कि मकर राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। यह योग सूर्य, बुध और शनि देव के एक साथ होने से बन हो रहा है। शनि देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए बुध और शनि का यह योग धन वर्षा कराएगा। इस त्रिग्रही योग के निर्माण का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 5 राशियां कौन सी हैं… 

वृष राशि: आपके लिए यह त्रिग्रही योग अत्यंत शुभ रहने वाला है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में धन भाव के स्वामी बुध (नवम) भाग्य स्थान पर विराजमान है। इसलिए आपको शेयर बाजार, सट्टा, लॉटरी, में फायद हो सकता हैं। वहीं शनि देव भी भाग्य स्थान में बुध देव के साथ ही स्थित हैं। इसलिए जो लोग लोहा, ट्रांसपोर्ट, ऑयल, शराब, पेट्रोल पंप, कोयले की खदाने का काम करते हैं तो उन्हें इस दौरान अच्छा लाभ हो सकता है या वो लोग इस दौरान इन इन क्षेत्रों में निवेश कर सकते हैं। वहीं जो लोग वाणी और बुद्धि से संबंधित काम जैसे- मार्केटिंग की जॉब, शिक्षा, मीडिया, वकालत करने वालों के लिए यह समय अच्छा है। वहीं धनलाभ के लिए आप लोग एक पन्ना धारण कर सकते हैं, या हरे कलर का रूमाल अपने पास रख सकते हैं।

कन्या राशि: आपके लिए त्रिग्रही योग शुभ फलदायी साबित रहने वाला है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के दशम (व्यापार, करियर) के स्थान में इसका निर्माण हो रहा है। वहीं बुध देव शनि ग्रह के साथ बुद्धि (पंचम) के स्थान में विराजमान हैं। जिससे केंद्र और त्रिकोण राज योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम, कारोबार में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य भी इस दौरान अच्छा रहेगा। वहीं भाग्य का स्वामी शुक्र केंद्र के अंदर स्थित है, इसलिए हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको शुक्र देव तो भाग्य से देंगे और बुध देव कर्म से धन अर्जित कराएंगे। आप एक पन्ना या ओपल धारण कर सकते हैं। यह समय प्रतियोगी छात्रों के लिए बहुत अच्छा है, अगर वह किसी कोर्स में एडमिशन लेने का मन बना रहे थे, तो वह इस दौरान ले सकते हैं।

धनु राशि: आपको भी त्रिग्रही शुभ परिणाम देने वाला है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में करियर- व्यापार के स्वामी बुध देव धन भाव में विराजमान हैं। आप अगर सेल- पर्चेज का व्यापार करते हैं तो आप अच्छा धन कमा सकते हैं। अगर आप प्रोपर्टी का काम करते हैं, तो आपके लिए यह समय काफी लाभकारी साबित हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से अच्छा पैसा कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो इस दौरान नई नौकरी का ऑफर आ सकता है या आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं धनु राशि पर साढे़साती का लास्ट मतलब तीसरा चरण है, इसलिए शनि देव जाते- जाते आपको मालामाल कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- बड़े खुशनसीब माने जाते हैं इन 4 राशि वाले लोग, कम उम्र में ही दौलत- शौहरत कर लेते हैं हासिल

मकर राशि: आपकी गोचर कुंडली में लग्न का स्वामी केंद्र के अंदर विराजमान है और बुध देव आपकी राशि में ही स्थित हैं। वहीं धन भाव पर गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। इसलिए आपको इस दौरान अच्छा धन लाभ हो सकता है। वहीं अगर आपकी शादी की कहीं बात चल रही है, तो आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। वहीं जो शादीशुदा लोग हैं उनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मकर राशि पर शनि देव का ही आधिपत्य है। इसलिए जो लोग शनि ग्रह से संबंधित व्यापार कर रहे हैं, तो उन्हें आकस्मिक लाभ हो सकता है।

मीन राशि: आपकी गोचर कुंडली में बुध देव आपकी गोचर कुंडली में चौथे (सुख, साधन) भाव के स्वामी हैं। इसलिए अगर आप प्रोपर्टी, मीडिया, ट्रांसपोर्ट, टीवी, फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं, तो अपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है। वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है या फिर अभी शुरू करना चाहते हैं। तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपके सप्तम भाव का स्वामी बुध लाभ स्थान में शनि के साथ विराजमान हैं और शनि स्वराशि में ही स्थित हैं। इसलिए बहुत सकारात्मक योग बना हुआ है। जिसका लाभ आपको जरूर मिलना चाहिए। (यह भी पढ़ें)- Shani Gochar: इन 4 राशि वालों पर धन के देवता कुबेर की रहेगी विशेष कृपा, शनि का गोचर हो सकता है शुभ फलदायी