Today Panchang 23 October 2020 (आज का पंचांग): हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सरस्वती पूजा मनाई जाती है। सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती की उपासना की जाती है। कहते हैं कि इस दिन मां सरस्वती की आराधना करनी चाहिए।

साथ ही इस दिन नवरात्र के नौ रूपों में मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। कहते हैं कि किसी भी पूजा पाठ को करने के दौरान पंचांग और मुहूर्त का खास ख्याल रखना चाहिए। बिना मुहूर्त में किये गये कार्यों का फल नहीं मिलता है। इस साल सरस्वती पूजा का त्योहार अक्तूबर यानी आज मनाया जाएगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त –

बन रहा है सर्वार्थसिद्धि योग – आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। रात 1 बजकर 28 मिनट से सुबह 6 बजकर 28 मिनट सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा। बता दें कि इस योग को बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग में किये गए कार्य निश्चित तौर पर सफल होते हैं। इस योग में नई नौकरी या कोई धार्मिक कार्य करना चाहिए। जैसा कि नाम से प्रतीत होता है, इस योग में किये गए कर्म शुभ फल देने वाले होते हैं।

आज रात 1 बजकर 28 मिनट से उत्तराषाढा नक्षत्र लगेगा। आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष में सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक सप्तमी तिथि रहेगी। उसके बाद अष्टमी शुरू हो जाएगी।

आज के शुभ मुहूर्त – आज अभिजित मुहूर्त भी बना रहेगा, दोपहर 11:43 से लेकर दोपहर 12:28 तक यह मुहूर्त बन रहेगा। दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा। वहीं, सुबह 6 बजकर 56 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट तक अमृत काल रहेगा। शाम 5 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त का समय है। सायाह्न सन्ध्या का समय शाम 5:43 से 7:00 होगा। इसके अलावा, रात 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक निशिता मुहूर्त लगा रहेगा।

कब रहेगा राहु काल – सुबह 10 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक राहुकाल का समय है। वहीं, गुलिक काल का 07:52 से 09:16 तक माना जा रहा है। इसके अलावा, सुबह 8:42 से 09:27 तक दुर्मुहूर्त भी लगा रहेगा। इसके अलावा, यमगंड काल दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।